सारा अली खान को डेट कर रहे थे कार्तिक आर्यन, करण जौहर ने किया कंफर्म

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (15:59 IST)
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' रिलीज होते ही छा गया है। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने कई खुलासे किए। इतना ही नहीं करण जौहर ने भी कई राज से पर्दा उठाया है। 

 
हाल ही में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया कि एक समय कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया था। 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए करण ने अपने काउच के जादू पर चर्चा की। 
 
करण जौहर ने कहा, मैं इस सोफे को अभिव्यक्ति का सोफा कहता हूं। इस सोफे पर कैटरीना कैफ ने कहा था कि, वह विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगीं और उन्होंने शादी कर ली। सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन का जिक्र किया और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। 
 
उन्होंने कहा, आलिया भट्ट ने सीजन दर सीजन रणबीर कपूर का जिक्र किया है और आज वह उनसे शादी कर चुकी हैं। अब उनका खूबसूरत बच्चा होने वाला है, तो यह शानदार है कि, इस सोफे ने वास्तव में इतने सारे रिश्तों को बनाया है।
 
बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब सारा ने 'कॉफी विद करण' के पिछले सीजन में कहा था कि, वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद दोनों साथ में फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए थे। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी