करण कुंद्रा ने खरीदा अपने सपनों का घर, जानिए कितनी है कीमत

शनिवार, 14 मई 2022 (11:11 IST)
'बिग बॉस 15' के बाद टीवी एक्टर करण कुंद्रा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश संग अपने रिलेशनशिप की वजह से भी वह सुर्खियों में रहते हैं। खबरों के अनुसर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 
इसी बीच करण कुंद्रा ने मुंबई में अपने सपनों का नया आशियाना खरीदा है। खबरों के अनुसार करण ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बिल्डिंग में लैविश फ्लैट बुक कराया है। उनके अपार्टमेंट से समुद्र का व्यू दिखाई देता है। इसके अलावा करण के घर में प्राइवेट लिफ्ट और स्वीमिंग पूल भी है।
 
करण के नए घर की कीमत 20 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। वह पिछले कुछ महीनों से घर की तलाश कर रहे थे जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने अपने सपनों के घर के लिए पंजीकरण करा लिया है। 
 
बता दें कि करण कुंद्रा कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। वह इस समय अपने म्यूजिक वीडियो 'बेचारी' की शूटिंग कर रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी