मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का निधन, 55 घंटे बाद निकले गए शव

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 17 मई 2024 (13:58 IST)
mumbai hoarding collapse: मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को आंधी-तूफान में एक बड़ा सा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था। इस हादसे में करीब 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इस दुखद घटना में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदारों का भी निधन हो गया। 
 
इस दुर्घटना के 55 घंटे बाद 16 मई को लोगों के शव को निकाला गया, जो कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। कार्तिक उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड एयर ट्रेफिक कंट्रोल के जनरल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता के तौर पर हुई थी। 

ALSO READ: फ्रैक्चर हाथ के साथ Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने किया वॉक, 3डी गाउन में लूटी महफिल
 
बताया जा रहा है कि यह दंपति कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायरमेंट के बाद मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता चंसोरिया के साथ पैतृक गृहनगर जबलपुर में रहते थे। वे कुछ काम से अपनी कार से मुंबई गए थे। इस दौरान वह घाटकोपर में गिरे विशालकाय होर्डिंग की चपेट में आ गए। 
 
दोनों की लास्ट लोकेशन के आधार पर उनके दुर्घटनाग्रस्त होर्डिंग में दबने का अनुमान लगाया गया था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी के साथ जबलपुर से मुंबई आए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाने के लिए वीजा बनवाना था। 
 
मनोज चंसोरिया 13 मई को मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और होर्डिंग गिर गया। जिसमें कई लोग दब गए थे। बुधवार को मलबे में दबे शव निकाले जाने के बाद परिजनों ने मनोज की पहचान अंगूठी से की। उनकी पत्नी अनीता की पहचान उनके जेवरों से की गई।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी