'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ का लगा आरोप

शनिवार, 3 जुलाई 2021 (10:55 IST)
पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।


खबरों के अनुसार प्राचीन पर एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्राचीन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की की जा रही है। 
 
बता दें कि प्राचीन ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। शो में उन्होंने सुब्रतो बसु का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कुछ झुकी पलकें, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे और मात-पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है। 
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एकता कपूर के शो नागिन के एक्टर पर्ल वी पुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पर्ल इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी