खतरों के खिलाड़ी: श्वेता तिवारी, अर्जुन‍ बिजलानी सहित ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट!

गुरुवार, 24 जून 2021 (16:18 IST)
खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग भले ही विदेश में हो रही थी, लेकिन भारत में इसके लगातार चर्चे हो रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया गया यह शो अब टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी और सारे प्रतियोगी भारत लौट आए हैं।

कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि टॉप 5 फाइनलिस्ट में किसने जगह बनाई है। दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, श्वेता तिवारी,  अर्जुन बिजलानी और आदित्य सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि ये पांचों अंतिम दौड़ में पहुंचे हैं। हालांकि फाइनल टास्क हो चुका है, लेकिन विजेता का नाम एक लाइव इवेंट में बताया जाएगा।

इस बार कई नामी लोग इस शो में नजर आएंगे। इन पांचों के अलावा राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, सना मकबुल, सौरभ राज जैन, महक चहल और अनुष्का सेन भी प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए हैं। अब इस शो के टीवी पर प्रसारित होने का इंतजार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी