इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं किआरा आडवाणी

Webdunia
Photo : Instagram
किआरा आडवाणी और शाहिद कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स कर रही है। फिल्म में किआरा के हिस्से में ज्यादा डायलॉग्स तो नहीं आए हैं लेकिन फिर भी कबीर सिंह में उनकी मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Photo : Instagram
कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक शो में सेम जेंडर रिलेशनशिप पर अपनी च्वॉइस का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सेम जेंडर रिलेशनशिप में किसी के साथ रहने को कहा जाए तो वे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ रहना चाहेंगी।
Photo : Instagram
किआरा ने कहा कि 'मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण बहुत शानदार हैं, तो मैं उनके साथ ही रिलेशनशिप में रहना चाहूंगी।' उनका यह जवाब किसी को भी हैरान कर सकता है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।
किआरा आडवाणी ने अपने एक्स रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वो सिर्फ एक बार ही प्यार में पड़ी हैं। किआरा आडवाणी ने कहा कि 'एक ही शख्स ऐसा था जिसके साथ मैं लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रही हूं। हम साथ में बड़े हुए हैं। वो रिलेशनशिप काफी अलग था। आज वो शख्स मेरा अच्छा दोस्त है और मैं उससे हर तरह की बात शेयर कर लेती हूं।'
वही शाहिद कपूर ने इसी शो में खुलासा किया कि अगर उन्हें अपने फिल्मी करियर से किसी एक फिल्म को हटाना पड़े तो वे 'शानदार' को हटाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि किआरा आडवाणी ने बताया था कि वह शानदार को पसंद नहीं करती हैं। वह इस बात से सहमत हैं।
Photo : Instagram
किआरा आडवाणी ने बॉलीवुड में फिल्म फगली से डेब्यू किया था। उन्होंने एमएस धोनी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख