हर्षवर्धन कपूर करना चाहते हैं शाहरुख की लाड़ली सुहाना संग रोमांस

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म मिर्ज्या बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हर्षवर्धन की अबतक दो फिल्में रिलीज हुई हैं। हाल ही अनिल कपूर के तीनो बच्चे सोनम कपूर, रेहा कपूर और हर्षवर्धन करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। 
 
शो पर तीनों भाई-बहनों ने जमकर मस्ती की। इसी दौरान हर्षवर्धन ने अपनी ख्वाहिश को भी सबके सामने उजागर किया। उन्होने बताया कि वह किसके साथ फिल्म मे काम करना चाहते हैं। जब शो के रैपिड फायर राउंड मे करण ने हर्षवर्धन से पूछा कि वो खुद के लिए राम के तौर पर किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को लीला के रुप में देखना चाहते हैं? 
 
हर्षवर्धन ने इस सवाल के जवाब में तुरंत ही सुहाना खान का नाम ले लिया। हर्षवर्धन की चाहत है कि इस फिल्म में अगर उन्हे राम की भूमिका मिलती है तो वह सुहाना खान को लीला के रूप में देखना चाहेंगे।
 
वहीं करण ने एक सवाल पूछा कि वो रणबीर कपूर से क्या लेना चाहते हैं। तो इस पर वो कहते हैं कि आलिया भट्ट। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो करण-अर्जुन के रीमेक में टाइगर श्रॉफ को अर्जुन के रोल में देखना चाहेंगे।
 
हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में फिल्म मिर्ज्या से डेब्यू किया था। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बनाया था। इसके बाद हर्षवर्धन करीब दो साल बाद फिल्म भावेश जोशी में नजर आए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी