कमाल राशिद खान उर्फ केआरके मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (11:10 IST)
उधार की रोशनी से चमकने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें बोरीवाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 
क्यों किया गिरफ्तार? 
केआरके को 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट के चलते पकड़ा गया है। उन्होंने धर्म को लेकर विवादास्पद बातें लिखी थी जिससे उनके खिलाफ युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत की थी। 
 
अक्सर रहते हैं विवादों में 
केआरके हमेशा विवादों में रहते हैं। लोगों को गालियां बकना, सेलिब्रिटीज को कुछ भी बोलना, फिल्म रिव्यू में अपशब्दों का इस्तेमाल करना, वे अक्सर करते रहते हैं। उनका कई सेलिब्रिटीज से विवाद भी हो चुका है। 
 
बदनाम हुए नाम तो हुआ 
केआरके का फलसफा है कि बदनाम हुए तो क्या हुआ, नाम तो हुआ। वे 'देशद्रोही' नामक एक घटिया फिल्म भी बना चुके हैं जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। बिग बॉस का हिस्सा भी वे बन चुके हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी