विकास दुबे का किरदार निभाने को लेकर क्या बोले मनोज बाजपेयी

शनिवार, 11 जुलाई 2020 (12:52 IST)
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। विकास दुबे के एनकाउंटर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। वहीं बॉलीवुड में भी विकास दुबे पर फिल्म बनाने की चर्चा होने लगी है।

 
बॉलीवुड हमेशा ताजे विषय की तलाश में रहता हैं और जैसे ही कुछ घटता है फौरन फिल्म बनाने की घोषणा कर देते हैं। बीते दिनों अजय देवगन ने गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच उपजे विवाद पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। और अब पुरे देश में विकास दुबे एनकाउंटर छाया हुआ है। ऐसे में बहुत से निर्देशक इस विषय पर फिल्म बनाने में रुचि दिखा सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में मुख्य किरदार निभा सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मै सुन रहा हूं‍ कि बहुत सारे लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। लेकिन यह सब गलत है। '

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर उनके होमटाउन पूर्णिया में रखा गया सड़क का नाम
 
गौरतलब है कि फिल्ममेकर संदीप कपूर ने सोशल मीडिया पर विकास दुबे एनकाउंटर पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, 'आज जो कुछ भी एनकाउंटर के दौरान हुआ वह सिनेमैटिक और ड्रामैटिक अनुभव से कम नहीं था। मनोज बाजपेयी, क्या आप मेरी अगली फिल्म में विकास दुबे का किरदार निभाना चाहेंगे। आप इस भूमिका में जान फूंक देंगे।' हालांकि, बाद में संदीप यह ट्वीट डिलीट कर दिया।
 
बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी