सड़क हादसे में मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का‍ निधन

WD Entertainment Desk

रविवार, 13 नवंबर 2022 (17:17 IST)
मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार जब कल्याणी अपना रेस्टोरेंट बंद कर घर जा ही थं, तब कोल्हापुर रोड पर एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। 

 
बताया जा रहा है जहां कल्याणी का एक्सीडेंट हुआ, उस जगह के नजदीक ही हलोंदी सांगली फाटा पर उनका रेस्टोरेंट है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इसे शुरू किया था। कल्याणी रोज रेस्टोरेंट में मेहमानों को हैंडल करती थी। कल्याणी अपने बिजनेस और शूटिंग दोनों को ही टाइम देती थी। 
 
कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो दखंचा राजा ज्योतिबा और तुझ जीव रंगला में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी अहम भूमिका निभाई थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी