नाना पाटेकर की मां निर्मला का 99 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर का 29 जनवरी की सुबह निधन हो गया। निर्मला पाटेकर 99 साल की थीं। बढ़ती उम्र के कारण नाना पाटेकर की मां की याददाश्त कमजोर हो गई थी। उन्‍होंने रिश्‍तेदारों को पहचानना भी बंद कर दिया था।

अपनी मां के निधन से नाना पाटेकर काफी आहत हैं। नाना अपनी मां को लेकर बहुत फिक्रमंद रहते थे। इसलिए वह 1 बीएचके फ्लैट में उनके साथ ही रहते थे। नाना पाटेकर के लिए सबसे ज्यादा दुख की बात ये रही कि जिस वक्त उनकी मां ने अंतिम सांसें लीं उस वक्त वे उनके साथ नहीं थे।
निर्मला पाटेकर का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशीवारा शमशान घाट किया गया। इस दुखभरी घड़ी में पूरा परिवार एक साथ था। इस दुख के मौके पर बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के कई सारे कलाकार नाना पाटेकर के साथ नजर आए।
नाना ने महज 28 साल की उम्र में अपने पिता गजानन पाटेकर को खो दिया था। नाना पाटेकर पर कुछ दिनों पहले यौन शोषण के आरोप लगे थे, उसके बाद से उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली थी। अब मां के निधन के बाद वो बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी