बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस से मिला खास तोहफा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

सोमवार, 19 जुलाई 2021 (13:01 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 39वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और सेलेब्स से ढ़ेरो बधाई संदेश मिले। निक जोनस ने भी प्रिंयका को रोमांटिक अंदाज़ में बर्थडे विश किया।

 
निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे पर एक खास गिफ्ट भी दिया। निक ने रेड वाइन की बोतल प्रियंका को गिफ्ट दी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में इस स्पेशल रेड वाइन की तस्वीर शेयर की है। 
 
तस्वीर में पार्टी टेबल पर एक वाइन बोटल और रेड वाइन से भरा गिलास नज़र आ रहा है। प्रियंका ने हार्ट इमोजी के साथ निक जोनस को भी टैग किया है। शराब की ये बोतल एक चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड 1982 है। 
 
इस वाइन की कीमत हैरान करने वाली है। खबरों के अनुसार इस वाइन बोतल की कीमत लगभग 131,375 रुपए है। खास बात यह है कि यह वाइन आमतौर पर नीलामी में मिलती है। 
 
वही प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए निक जोनस ने एक्ट्रेस की खास तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने प्रियंका के बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो माई लव। आप दुनिया की सारी खुशियां डिज़र्व करती हो। आज और हर दिन। आई लव यू।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में हिन्दू और क्रिस्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी