करण मेहरा के खिलाफ पत्नी निशा रावल ने दर्ज कराया एक और केस, बैंक खाते से 1 करोड़ रुपए निकालने का लगाया आरोप

शनिवार, 26 जून 2021 (15:00 IST)
टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों निशा ने अपने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोपल लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।
 
वही अब निशा रावल ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज कराया है। निशा ने अपनी शिकायत में करण के परिवार के सदस्यों - अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा पर हिंसा और शोषण का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि करण ने उनके बैंक खाते से 1 करोड़ से भी अधिक रुपए निकाल लिए है।
 
इससे पहले निशा रावल ने करण पर आरोप लगाया था कि करण ने उनके साथ मारपीट की और उनका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उन्हें काफी चोट लगी। हालांकि जमानत के बाद करण ने बयान दिया था कि मैं बेकसूर हूं, मैंने निशा को नहीं मारा, बल्कि उसने खुद अपना सिर दीवार में पटका था, वो एक बाइपोलर इंसान है, उसने मुझे फंसाने के लिए ये सब काम किया है।
 
बता दें कि निशा और करण ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। करण और निशा ने साथ ने डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भाग लिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी