न्यूड फोटोशूट मामला : बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे रणवीर सिंह, 2 घंटे तक हुई पूछताछ

सोमवार, 29 अगस्त 2022 (14:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में थे। रणवीर के इस फोटोशूट पर जमकर बवाल मचा था। इतना ही नहीं एक्टर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। वहीं अब न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया है। 

 
खबरों के अनुसार पुलिस ने रणवीर सिंह का तकरीबन दो घंटे तक बयान दर्ज किया। अभिनेता सोमवार सुबह सात बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया। इसके बाद वह करीब साढ़े नौ बजे थाने से निकले। जरूरत पड़ने पर रणवीर सिंह को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
 
गौरतलब है कि एक गैर सरकारी संगठन की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में रणवीर सिंह के खिलाफ पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने रणवीर को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी