मां बनीं नुसरत जहां, बेटे को दिया जन्म

गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (13:49 IST)
टीएमसी सासंद और एक्ट्रेस नुसरत जहां अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग अपनी शादी को अमान्य करार दिया था। जिस पर जमकर बवाल मचा था। इस विवाद के बीच नुसरत ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

 
वहीं अब नुसरत जहां मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने कोलकत्ता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
 
नुसरत जहां को 25 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के अनुसर यश दासगुप्ता एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डिलीवरी से पहले नुसरत ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए खुद के लिए सकारात्‍मकता की बात की थी।
 
बता दें कि नुसरत जहां ने जून 2019 में निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। नुसरत ने निखिल संग अपनी शादी को अमान्य करार दिया था। वहीं नुसरत की प्रेग्नेंसी पर निखिल जैन ने कहा था कि ये बच्चा उनका नहीं है।
 
इसी बीच नुसरत के बीजेपी लीडर यश दासगुप्‍ता के नजदीक आने की खबरें थीं। नुसरत जहां को यश दासगुप्ता के साथ कई बार स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी