'ओएमजी 2' एक्टर सुनील श्रॉफ का निधन

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (15:10 IST)
Sunil Shroff passes away: मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। रियो कपाड़िया के बाद एक और एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। वह आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आए थे।
 
सुनील श्रॉफ का निधन किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। सुनील हिंदी फिल्मों में अपनी सहायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।
 
सुनील श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार डांस करते हुए वीडिटो शेयर किया था। इस पोस्ट में वह ईद सेलिब्रेट करते दिख रहे थे। वह ईद मुबारक गाने पर वह खूब थिरकते नजर आ रहे थे।
 
सुनील श्रॉफ ने दीवाना, द्रोह काल, अंधा युद्ध, तथास्तु जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से खूब वाहवाही लूटी थी। वह कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी