पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में जीजा का हुआ निधन, बहन भी हुई घायल

WD Entertainment Desk
रविवार, 21 अप्रैल 2024 (10:39 IST)
Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर की बहन और जीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस भीषण दुर्घटना में पंकज त्रिपाठी के जीजा का निधन हो गया है। वहीं उनकी बहन सविता तिवारी को गंभीर चोटें आई है। 
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद के जीटी रोड स्थित निरसा में हुआ। पंकज‍ त्रिपाठी की बहन को धनबाद के SNMMC हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका पैर फ्रैक्चर हुआ है पर वो खतरे से बाहर हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पंकज त्रिपाठी धनबाद रवाना हो गए। 
 
खबरों के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। वो शनिवार शाम पत्नी सविता तिवारी के साथ कार से गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। राजेश तिवारी खुद कार चला रहे थे और उनकी पत्नी साथ में बैठी थीं। 
 
जैसे ही पंकज त्रिपाठी के जीजा निरसा चौक पर पहुंचे तो वहां एक आटो को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया। उनकी तेज रफ्तार कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में राजेश के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख