एक दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

WD Entertainment Desk

सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (10:43 IST)
Parineeti Chopra Raghav Chaddha Wedding Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अमा आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए।
 
परिणीति और राघव ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग की कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
तस्वीरों में परिणीति क्रीम कलर के शादी के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गले में ग्रीन स्टोन का नेकलेस पहना हुआ है। 
 
राघव चड्ढा ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर क्रीम कलर का साफा बांधा हुआ है। 
 
तस्वीरों में राघव और परिणीति सात फेरे लेते और शादी की अन्य रस्में निभाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में परिणीति और राघव बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा ने लिखा, नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया था। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा साथ हमेशा के लिए अब शुरू होता है।
 
परिणीति और राघव की इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और राजनीति के कई दिग्गजों ने भी शिरकत की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान भी इस कपल को आशीर्वाद देने उदयपुर पहुंचे थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी