अन्ना कोनिडेला ने अपने बेटे के ठीक होने की मन्नत मांगी थी। दरअसल, बीते दिनों पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला का बेटा मार्क शंकर सिंगापुर एक समर कैंप में गया था। यहां स्कूल में भीषण आग लग गई, जिसमें मार्क भी फंस गया था। इस दर्दनाक हादसे में मार्क के हाथ-पैर जल गए थे।
पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्ना के मुंडन कराते और धार्मिक अनुष्ठान करते तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, श्रीमती अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर को अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्री वराह स्वामी के दर्शन करने के बाद, श्रीमती अन्ना कोनिडला ने सभी भक्तों के साथ पद्मावती कल्याण कट्टा पर अपने बाल अर्पित किए।
बता दें कि अन्ना रूस की रहने वाली हैं और एक मॉडल हैं। पवन कल्याण ने अन्ना संग तीसरी शादी साल 2013 में रचाई थी। पवन की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी। 2001 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद पवन ने साल 2009 में रेणु देसाई संग दूसरी शादी रचाई। दोनों 2012 में अलग हो गए थष। इसके बाद पवन ने अन्ना संग शादी रचाई। अन्ना की भी यह दूसरी शादी है।