प्रियंका चोपड़ा की 2 साल की बेटी मालती ने खींची सेल्फी, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (15:46 IST)
  • 2 साल की मालती सेल्फी लेने की कर रही कोशिश
  • सरोगेसी से मालती की मां बनी हैं प्रियंका
  • बेटी की तस्वीरें करती रहती हैं शेयर 
malti marie chopra selfie: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने वर्क के बारें में और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजे शेयर करती रहती हैं। इस बार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
इंस्टा स्टोरी में शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका की 2 साल की बेटी सेल्फी लेने की कोशिश करती दिख रही हैं। तस्वीरों में मालती कार में बैठे सेल्फी लेते दिख रही हैं। हालांकि किसी भी तस्वीर में मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 
 
इन क्यूट तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'इसने कुछ सेल्फी ली हैं।' बताेदं कि प्रियंका अक्सर अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए मालती के माता-पिता बने हैं। मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म द व्हाइट टाइगर और द स्काई इज पिंक में भी दिखी थीं। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आएंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख