प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन पर काटा इतना महंगा केक, 24 घंटे में हुआ था तैयार

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास और परिवार के साथ मियामी में जन्मदिन मनाया था। इस बर्थडे की पार्टी यॉट पर हुई थी और प्रियंका इसमें चमकीली रेड ड्रेस में दिखाई दी थीं।


प्रियंका की बर्थडे पार्टी में एक और चीज जिसकी चर्चा हुई वो था बर्थ डे। इस पार्टी का पूरा इंतजाम प्रियंका के पति निक जोनास ने किया था प्रियंका के इस खास दिन के लिए निक ने उनके लिए उनकी ड्रेस से मैचिंग रेड और गोल्डन कलर का केक मंगाया था और यह केक इस पार्टी के आकर्षण का केंद्र था। 
 
यह केक मियामी की ही एक बेकरी में डिजाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस केक को बनने में लगभग 24 घंटे लगे और खबरों की मानें तो इस चॉकलेट और वनीला केक की कीमत 5 हजार डॉलर यानि 3,45,000 रुपए थी। 
 
प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद ज्यादा वक्त अमेरिका में ही गुजार रही हैं। वह जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी