भारत में सलमान के साथ होंगी प्रियंका और श्रद्धा कपूर

Webdunia
सलमान खान इस समय 'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म का काम सलमान तेजी से करेंगे ताकि 'दबंग 3' इसी वर्ष क्रिसमस पर रिलीज हो। इसके बाद वे 'भारत' और 'किक 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
'भारत' को अली अब्बास ज़फर निर्देशित कर रहे हैं जो सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। 
 
इसलिए प्रियंका
'भारत' बड़े बजट की फिल्म है। लागत वसूलने के‍ लिए फिल्म का विदेश में भी बेहतर प्रदर्शन जरूरी है, लिहाजा हीरोइन के रूप में प्रियंका चोपड़ा को लिए जाने का मन बनाया गया है क्योंकि प्रियंका विदेश में कई भारतीय सितारों से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। 


 
दमदार रोल 
प्रियंका भी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए बेताब हैं और 'भारत' जैसी फिल्म उनकी वापसी के लिए सही फिल्म हो सकती है। हालांकि सलमान की फिल्मों में हीरोइनों के लिए ज्यादा स्कोप नहीं होता है, लेकिन प्रियंका को महत्व दिया जाएगा। वैसे भी अली ने अपनी पिछली दोनों फिल्मों में कैटरीना और अनुष्का को महत्वपूर्ण रोल सौंपे थे। 
 
डबल फीस 
सूत्रों के अनुसार प्रियंका राजी तो हो गई हैं, लेकिन फीस को लेकर मामला अटका हुआ है। प्रियंका को जितनी फीस ऑफर की गई है उससे दोगुना वे मांग रही हैं। बात तय होने पर ही प्रियंका का नाम अनाउंस किया जाएगा। 


 
श्रद्धा कपूर भी 
वैसे भारत के बारे में एक और दिलचस्प बात है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा एक और हीरोइन होंगी और इसके लिए श्रद्धा का नाम चर्चा है। 
 
प्रियंका और श्रद्धा को लेकर सलमान की राय ठीक नहीं है। प्रियंका ने एक बार सलमान की फिल्म करने से मना कर दिया था, तब से वे खफा हैं। दूसरी ओर श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर से सलमान के संबंध ठीक नहीं है। बावजूद इसके वे दोनों हीरोइनों के साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख