चर्चा में प्रियंका चोपड़ा का विदेशी बॉडीगार्ड, इस हॉलीवुड एक्टर से हो रही तुलना

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (16:36 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद अमेरिका से अपने देश भारत लौटी हैं। प्रियंका इन ‍दिनों मुंबई में है और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका मुंबई में कई जगहों का दौरा करती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनके बॉडीगार्ड में चर्चा में हैं। 

 
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में बॉडीगार्ड प्रियंका को भीड़ से बचाता हुआ चल रहा है। यूजर्स जमकर कमेंट कर इस स्टाइलिश बॉडीगार्ड की तरीफ कर रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका का बॉडीगार्ड हॉलीवुड एक्टर रायन रेनोल्ड्स जैसा दिख रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉडीगार्ड भी अमेरिका से लेकर आई हैं प्रियंका।' 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई काम के सिलसिले में आई हैं। वह मुंबई में अपने हेयर केयर ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। वह कई जगहों पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट हो रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी