फोटोशॉप्ड : प्रियंका चोपड़ा के कवर फोटो पर विवाद!

खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए अक्सर फिल्म सितारे फोटोशॉप नामक सॉफ्टवेयर की मदद लेते हैं, लेकिन अब लोग इतने जागरुक हो गए हैं कि फौरन पकड़ लेते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'मैक्सिम' नामक मैगजीन के कवर का फोटो अपने फॉलोअर्स से शेयर किया जिसमें वे गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रियंका ने एक हाथ से बाल पकड़े हुए हैं और उनका अंडरआर्म (बगल) बेहद स्मूथ और हेयर फ्री नजर आ रहा है़, मानो न्यू बोर्न बेबी का हो। इससे कई लोग नाराज हो गए। उनका कहना है कि यह फोटोशॉप्ड है और खूबसूरत दिखने के लिए प्रियंका को यह हरकत नहीं करना चाहिए थी। इससे उन लड़कियों पर बुरा असर पड़ेगा जिनके अंडरऑर्म्स खूबसूरत नहीं है। वे बेचारी यह नहीं जानती कि यह फोटोशॉप्ड है। फिलहाल प्रियंका चुप्पी साधे हुए है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें