प्रियंका, दिशा के बाद अब कैटरीना कैफ भी होंगी सलमान खान के साथ भारत में!

सलमान खान जो फिल्में कर रहे हैं उनमें से भारत सबसे अहम है। इसमें भारत की वर्षों की यात्रा दिखाई जाएगी। एक्टर के तौर पर सलमान के पास भी कुछ करने को रहेगा क्योंकि वे 18 साल के जवान से लेकर 70 वर्ष के वृद्ध का रोल निभाएंगे। ऐसी फिल्म सलमान ने आज तक नहीं की है। 
 
प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म करने के लिए मना लिया गया है। निर्देशक अली अब्बास ज़फर उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने के लिए हजारों मील दूर यूएस गए थे। बॉलीवुड में वापसी को बेताब प्रियंका ने तुरंत हामी भर दी और अरसे बाद सलमान के साथ वे कोई फिल्म करने वाली हैं। 
 
हाल ही में दिशा पाटनी को भी फिल्म से जोड़ लिया गया है। वे 18 साल के सलमान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म से अब कैटरीना कैफ को भी जोड़े जाने की खबर है। 
 
इस बारे में सूत्र बताते हैं कि उम्र के एक पड़ाव पर सलमान के साथ कैटरीना भी नजर आएंगी। वैसे प्रियंका चोपड़ा का रोल सबसे दमदार रहने वाला है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी