प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के रिश्ते में आई खटास, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

WD Entertainment Desk

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (11:46 IST)
Priyanka Chopra Sophie Turner: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में इन दिनों काफी उथल पुथल मची हुई है। एक्ट्रेस के जेठ जो जोनास और जेठानी सोफी टर्नर ने बीते दिनों एक दूसरे को तलाक दे दिया है। इसके बाद से ही इन दिनों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है।
 
वहीं अब सोफी ने जो जोनास के परिवार से नाता तोड़ना शुरू कर दिया है। सोनी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं प्रियंका ने भी सोफी को अनफॉलो कर दिया है। एक समय पर दोनों काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और काफी करीब थीं। 
 
कई इंटरव्यू के दौरान प्रियंका और सोफी एक दूसरे की तारीफ करती नजर आती थीं। जो-सोफी और निक-प्रियंका एक साथ लंदन भी शिफ्ट होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही तलाक हो गया। प्रियंका ने जो और सोफी के तलाक पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है।
 
बता दें कि जो जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2020 में लोस वेगास में शादी की थी। जो और सोफी के दो बच्चें हैं, जिसमें एक तीन साल की बेटी विला और एक 15 महीने की बेटी है। दोनों सिंतबर में अलग हो गए थे। जो और सोफी ने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी