भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ेगा चूचा, 'फुकरे 3' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk

बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (12:32 IST)
Fukrey 3 Trailer: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'फुकरे 3' का मजेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुा है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' के बाद एक बार फिर पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा की जोड़ी सबको जमकर हंसाएगी। 
 
'फुकरे 3' में ऋचा चड्ढा भी बोली पंजाबन बनकर लौट आई हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत चूचा और हनी के स्कूल से होती है जहां से आखिरकार वो विदाई ले रहे होते हैं क्योंकि इससे पहले वो बार-बार फेल ही होते रहे हैं।
 
ट्रेलर में साफ है कि चूचा को अभी तक डेजा वू की पावर थी। वो सपने में चीजें देख लेता था। लेकिन इस बार उसके पास एक और पावर आ गई है। उसका सूसू भी बारुद है जो जिसमें आग लग जाती है। फिल्म में भोली पंजाबन और चूचा इस बार राज‍नीति के मैदान में कूदते नजर आने वाले हैं। 
 
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी 'फुकरे' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके 4 साल बाद 2017 में 'फुकरे रिटर्न' रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे। 'फुकरे 3' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी