रेस 3 को सुपरहिट बताते हुए रेस 4 की तैयारी शुरू, फिर होंगे सलमान खान!

सलमान खान फिल्मों में हों और बॉलीवुड के गलियारों में उनकी बातें ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। सलमान फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स में लगे हुए हैं। कभी टीवी शोज़, तो कभी फिल्में। वहीं उनकी आखिरी फिल्म 'रेस 3' थी, जिसे दर्शकों ने ज़्यादा नहीं सराहा। इसके बाद भी भाई का स्वैग खत्म नहीं हुआ है। वे फिलहाल अली अब्बास ज़फर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
हालांकि बात सलमान खान की नहीं बल्कि 'रेस' फ्रैंचाईज़ी की अगली फिल्म की चल रही है। अब तक माना जा सकता है कि रेस के शुरुआती दो भाग बहुत हिट हुए। अब चौथा भाग 'रेस 4' लंबी प्लानिंग के साथ शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि यह अब तक के सभी भागों से ज़्यादा बेहतर होगी। इसमें सलमान खान होंगे या नहीं यह तो नहीं पता लेकिन इसके निर्देशक ज़रूर तय हो चुके हैं। 
 
फिल्म 'रेस' और 'रेस 2' को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद 'रेस 3' को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी सलमान ने रेमो डिसूज़ा को दे डाली। लेकिन अब 'रेस 4' की बागडोर किसी और के हाथ में होगी। संभव है कि अब्बास-मस्तान फिर कमान संभाले। 
 

रेस 3 हालांकि बहुत ज्यादा सफल नहीं रही थी, लेकिन तौरानी ने कहा कि फिल्म रेस 3 सुपरहिट फिल्म थी। तौरानी ने कहा कि फिल्म रेस 3 में जो पैसा लगाया था उससे अधिक कमाया है इसलिए यह फिल्म सुपरहिट ही मानी जाएगी। कुमार ने यह भी कहा कि चौथे भाग में वह अब्बास-मस्तान और सलमान खान दोनों को ऑन बोर्ड लाने की कोशिश करेंगे। 
 
हालांकि अब तक कुछ तय नहीं है लेकिन जल्द ही सब कुछ फाइनल होगा। फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतज़ार है। तौरानी सलमान खान से भी बेहद इंप्रेस हैं। लगता है 'रेस 4' में भी सलमान खान का ही जलवा चलेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी