बॉक्स ऑफिस पर रईस के चार अनोखे रिकॉर्ड

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'रईस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म पांच दिन में 93.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 'काबिल' से लगातार चुनौती मिल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 
1) जनवरी में रईस ने सर्वाधिक वीकेंड कलेक्शन किया है। 
2) गणतंत्र दिवस पर रईस का कलेक्शन किसी भी फिल्म का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
3) दो या अधिक बड़ी फिल्म रिलीज होने पर किसी भी दिन सर्वाधिक कलेक्शन का कीर्तिमान। 
4) दो या अधिक बड़ी फिल्मों के साथ प्रदर्शन होने पर सर्वाधिक वीकेंड कलेक्शन।  
 
फिल्म फिलहाल अच्छा प्रदर्शन करते हुए रितिक रोशन की 'काबिल' पर बढ़त बनाए हुए है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें