दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखी पोती राहा, एडिटेड तस्वीर पर परिवार ने लुटाया प्यार

WD Entertainment Desk

रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (16:16 IST)
Rishi Kapoor Raha Photo: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा का जन्म 2022 में हुआ था। कपल ने बीते साल क्रिसमस पर अपनी प्यारी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया था। राहा के चेहरा सामने आने के बाद उनकी तुलना दादा ऋषि कपूर और परदादा राज कपूर से होने लगी।
 
वहीं अब राहा की एक तस्वीर अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ वायरल हो रही है। एक फैन ने राहा की एडिटेड तस्वीर शेयर की है जिसमें राहा दादा ऋषि कपूर की गोद में दिख रही है। इस प्यारी तस्वीर को राहा की नानी सोनी राजदान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 
 
इस दिल छू लेने वाली तस्वीर ने राहा के परिवार के बीच भावनाओं को जगा दिया। सोनी राजदान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह इतने अच्छे तरीके से एडिट किया गया है कि हमारा दिल खुश हो गया। थैंक्यू।'
 
वहीं राहा की दादी नीतू कपूर ने इसे री-पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये बहुत एडोरेबल है।' इस तस्वीर में ऋषि कपूर को एक बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाया गया था, जिसपर राहा कपूर का चेहरा डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है। 
 
बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया था। वहीं रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी