राज कुंद्रा आए जेल से बाहर, बेटे वियान ने शिल्पा शेट्टी के साथ फोटो किया शेयर

मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (12:19 IST)
पोर्नोग्राफी केस के कारण लगभग दो महीने तक सलाखों के पीछे बंद राज कुन्द्रा आखिरकार जेल से बाहर आ ही गए। 19 जुलाई को पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। राज पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील कंटेंट बनाया और उसे अपलोड किया। 
 
कल ही राहत भरी खबर आ गई थी कि राज कुन्द्रा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है और इसके बाद आज राज जेल से बाहर आ गए। 
 
 
जैसे ही राज को बेल मिलने की खबर आई, उनकी बेटे वियान शेट्टी ने एक फोटो शेयर किया जिसमें वे और उनके दोनों बच्चें नजर आ रहे हैं। इसका कैप्शन लिखा गया- भगवान गणेश की सूंड जितना लंबा जीवन, उनके चूहे के समान छोटी मुसीबत, पल मोदक के समान स्वीट। गणपति बप्पा मोरया। 
 
शिल्पा शेट्टी के लिए पिछले 63 दिन भारी उथल-पुथल भर रहे। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, लेकिन शिल्पा कुछ दिनों बाद काम पर लौट आईं और कई म‍ंदिरों में भी गईं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी