रामायण के री-टेलिकास्‍ट ने तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, 4 एपिसोड्स को मिले 170 मिलियन दर्शक

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (15:05 IST)
देश में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच इन दिनों दूरदर्शन पर रामानंद सागर का 80 के दशक का प्रचलित शो ‘रामायण’ दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। 33 साल बाद भी इस शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि BARC रेटिंग में रामायण के रिपीट शो ने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इसके 4 एपिसोड्स को 170 मिलियन दर्शक मिले हैं। पीआईबी ने ट्वीट किया- ‘BARC के मुताबिक, दूरदर्शन पर रामायण के री-टेलीकास्ट ने हिंदी GEC (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो कैटिगरी में 2015 के बाद से अभी तक की हाईएस्ट रेटिंग पाई है।’

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने भी इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्‍होंने बताया कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी रिकॉर्ड बना दिया है। इससे स्पष्ट है कि रामायण एक बार फिर लोगों के दिलों में बस गई है।

रामायण का प्रसारण रोज सुबह 9 और रात को 9 बजे दूरदर्शन पर हो रहा है। अरुण गोविल ने रामायण में राम का किरदार निभाया था, वहीं दीपिका चिखलिया सीता के रोल में थीं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख