भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी Ramayana, इतने हजार करोड़ रुपए है बजट

WD Entertainment Desk

शनिवार, 5 जुलाई 2025 (13:29 IST)
नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। टीजर में दोनों स्टार्स की झलक भी दिखाई गई है। 
 
साथ ही टीजर में फिल्म की अन्य स्टारकास्ट के नाम से भी पर्दा उठाया गया है। 'रामायणम्' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक ग्लोबल इवेंट है जो भारतीय कहानी पर आधारित और दुनिया के टॉप टैलेंट के साथ मिलकर बनाई गई है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है, जो 8 बार ऑस्कर जीत चुके हैं और दून, ओपनहाइमर और इंटरस्टेलर जैसी हॉलीवुड फिल्मों के पीछे की बड़ी ताकत रहे हैं। 
 
ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर से लेकर ए.आर. रहमान तक, मैड मैक्स: फ्यूरी रोड के स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस से लेकर दुनिया भर की इंटरनेशनल टीम तक, रामायणम् में भारत की सबसे बड़ी महागाथा को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश करने के लिए एक ड्रीम टीम एक साथ आई है।
 
फिल्म की कहानी और इसकी डिटेलिंग्स को ध्यान में रखते हुए मेकर्स 'रामायणम्' को दो पार्ट में बना रहे हैं। रामायणम् नितेश तिवारी के करियर की मोस्ट एंटीसिपेटेड और एक्सपेंसिव मूवी है। इतना ही नहीं यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रामायणम् फ्रेंचाइजी के लिए मेकर्स ने 1600 करोड़ रुपए का बजट लगाया है। सिर्फ रामायणम् के पहले भाग का बजट 900 करोड़ रुपए है, जबकि सीक्वल के लिए 700 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं। यह भारी भरकम खर्च 'रामायण' को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी सीरीज बनाता है।
 
'रामायणम्' का पहला पार्ट सीता हरण पर खत्म हो जाएगा। वहीं दूसरे पार्ट में लंका पर चढ़ाई और राम-रावण युद्ध दिखाया जाएगा। दूसरे पार्ट में फिल्म का बजट कम लग रहा है इसका कारण मेकर्स की एक तरकीब और कई टेक्निकल वजहों से हो रहा है।  

ALSO READ: Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट
 
रिपोर्ट के अनुसार दूसरे पार्ट में सिर्फ एक्शन सीक्वेंस शूट करने को रह जाएंगे। कैरेक्टर्स को तैयार करना और जिन सेट को बनाया जाएगा उन्ही का इस्तेमाल पार्ट 2 में भी होना है। ऐसे में फिल्म की लागत कम आएगी। 
 
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के किरदार में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म IMAX के लिए शूट की जा रही है और दुनियाभर में इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी