रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (11:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट‍ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।

 
अयान मुखर्जी द्वार निर्देशित और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट 9 सितंबर 2022 को रिलीज हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। 
 
टीजर के बैकग्राउंड में रणबीर की आवाज सुनाई दे रही है। वह कहते हैं, कुछ जल रहा है दुनिया में ईशा, ऐसा कुछ जो नॉर्मल लोगों के समझ के बाहर है। कुछ पुरानी शक्तियां हैं कुछ अस्त्र है। इसके बाद आलिया कहती हैं, ये सब तुम्हें क्यों दिख रहा है। तुम हो कौन शिवा?
 
फिल्म में रणबीर कपूर शिवा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट के किरदार का नाम ईशा हैं। टीजर में रणबीर के हाथ में त्रिशूल और आंखों में ज्वाला नजर आ रही है। 
 
फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुना अक्किकेनी की भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी