इस दिन मुंबई के ताज पैलेस में होगा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ग्रैंड रिसेप्शन!

रविवार, 10 अप्रैल 2022 (13:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी की डेट्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये कपल अभी भी अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन उनकी शादी के बारे में हर रोज कोई न कोई नई अपडेट आ रही है।

 
अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिसेप्शन डेस्टिनेशन को लेकर खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया के करीबी सूत्र ने इनके वेडिंग रिसेप्शन के बारे में खुलासा किया है। सूत्र ने बताया कि, इस कपल का 17 अप्रैल 2022 को मुंबई के ताजमहल पैलेस में एक रिसेप्शन होगा। 
 
खबरों के अनुसार इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारे सितारों के शामिल होने की संभावना है। रणबीर आलिया का रिसेप्शन फंक्शन ताज पैलेस पर रात 9 बजे से शुरू होगा। 
 
बताया जा रहा है कि शादी की तमाम तैयारियां आलिया भट्ट अपने बांद्रा वाले घर से कर ही हैं और इस काम में नीतू कपूर उनका पूरा साथ दे रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी