राजीव कपूर के निधन के बाद बर्थडे पार्टी करने पर ट्रोल हुआ था कपूर परिवार, अब रणधीर कपूर ने दी सफाई

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (12:21 IST)
करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दौरान चेंबूर स्थित राज कपूर के बंगले पर करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और परिवार के अन्य सदस्य सहित परिवार के करीबी लोग शामिल जुटे थे।

 
खबरें थी कि कपूर परिवार रणधीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इकट्ठा हुअए थे। सोशल मीडिया पर रणधीर कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें भी वायरल हुई, जिसके यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर लगातार कपूर परिवार की आलोचना की जा रही है। 
 
दरअसल, रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को निधन हुआ था। राजीव कपूर के निधन के बाद परिवार ने एलान किया था कि कोविड-19 महामारी के चलते राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। वहीं, कपूर परिवार ने रणधीर की पार्टी का सेलिब्रेशन किया। इसके लिए पूरे परिवार को निशाने पर लिया गया।
 
वहीं, अब रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया 'घर में कोई पार्टी नहीं हुई। बस एक छोटी मीटिंग हुई है। एक शोकसभा हुई। यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। हम मेरे छोटे भाई को मिस कर रहे हैं। उसके निधन से पूरा परिवार दुखी है।
 
बता दें कि पिछले दो साल में कपूर फैमिली में यह चौथी मौत है। एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा था कि राजीव की मौत के बाद वो अपने घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी