रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोलीं- कंगना रनौट को धमकाकर वसूले 1 करोड़

कंगना रनौट और आदित्य पंचोली के बीच विवाद गहरता ही जा रहा है। हाल ही आदित्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत शिकायत दर्ज की गई है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी आदित्य पर गंभीर आरोप लगाया है।


अब कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली पर कंगना से एक करोड़ रुपए की जबरन वसूली का आरोप लगाया है। रंगोली ने यह आरोप ट्विटर पर ट्वीट कर लगाया है।
 

रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर कहा, ’शायद कई लोगों को पता चल गया होगा कि साल 2007 में आदित्य पंचोली के खिलाफ  शोषण और जबरन वसूली करने के मामले में केस दर्ज हो गया है, उन्होंने कंगना से यह कहते हुए 1 करोड़ रुपए लिए कि उन्होंने 3 महीने तक खाना खिलाया। कंगना इस दौरान बेघर थीं। यानी कंगना रनौट के 3 महीने के खाने का बिल 1 करोड़ रुपए बताया और उसे जबरन वसूला भी।
 
इसके बाद रंगोली ने आगे कहा, 'लेकिन पंचोली और उनकी पत्नी की तरफ से जो रोजाना केस सामने आ रहे हैं उन्हें संभालने के लिए बहुत टाइम चाहिए और कंगना बहुत व्यस्त हैं इसलिए उनकी तरफ से मैंने यह मामला उठाया है ताकि उनका काम डिस्टर्ब न हो।' 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी