रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में खरीदा नया आशियाना, गृह प्रवेश की तस्वीरें आई सामने

शनिवार, 20 अगस्त 2022 (12:19 IST)
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश कर लिया है। रणवीर-दीपिका का यह नया घर मुंबई के अलीबाग में समंदर किनारे है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गृड प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर की है। 

 
अपनी इंस्टा स्टोरी पर गृह-प्रवेश पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका व्हाइट कलर के कपड़े पहने हवन करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में गृह प्रवेश किया। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। 
 


दीपिका और रणवीर ने बीते दिन जन्माष्टमी के दिन नए घर में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है। इसे स्टार्स का हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह करीब 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी