प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास ने वर्कआउट करते हुए वीडियो किया शेयर, रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (12:21 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी फैंस को काफी पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में निक ने वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया। इस वीडियो पर प्रियंका के दोस्त रणवीर सिंह ने मजेदार कमेंट किया है।

 
वीडियो में निक जोनास वर्कआउट करते हुए पसीना बहा रहे है। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है। वहीं रणवीर सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ओहो, जीजू! डोले-शोले। 
 
बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार बातचीत देखने को मिलती हैं। ‍प्रियंका रणवीर को 'रन्नो' बुलाती हैं। 
 
इस वक्त निक जोनस का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में है। इसमें कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ ढेर सारे बच्चे चाहते हैं। निक ने यह भी कहा था कि प्रियंका उनकी प्रायॉरिटी हैं। बच्चों के लिए उन्होंने कहा था कि यह खूबसूरत जर्नी होगी और उम्मीद है कि उनके कई बच्चे होंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी