'जयेशभाई जोरदार' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, रणवीर सिंह ने मजेदार अंदाज में किया ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 3 मार्च 2022 (13:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही यशराज फिल्म्स की 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती शख्स का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। कोरोना की वजह से यह फिल्म लगातार टलती जा रही थी। 

 
रणवीर सिंह ने एक मजेदार वीडियो शेयर करके 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वीडियो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा, 'नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार!!! यशराज के साथ जयेशभाई जोरदार 13 मई को सिर्फ आपके करीबी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है।'
 
वीडियो में रणवीर कहते नजर आ रहे हैं, नमस्कार, मैं जानता हूं आपने तरह तरह के हीरो देखे हैं। जैसे गन वाला हीरो, धनवाला हीरो, सांप के फन वाला हीरो, गोरियों के साथ नाचता हुआ हीरो, पुलिस वाला हीरो, गुंडे वाला हीरो, घोड़े पर सवार गबरु हीरो, आउटरस्पेस हीरो, लाल चड्ढी वाला हीरो, चमगादड़ हीरो, डबल रोल वाला हीरो, अख्खे इंडिया का हीरो। आपने सब तरह का हीरो देखा है। नहीं देखा तो उस तरह का हीरो जो हीरोगीरी में इन सबसे अलग है। नाम है उसका जयेशभाई और काम है उसका जोरदार।
 
'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वह इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने निर्देशत किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख