Deepika Padukone के प्रेग्नेंसी ग्लो पर पति Ranveer Singh ने लुटाया प्यार, लिखा- उफ्फ! क्या करूं मैं?

WD Entertainment Desk

शनिवार, 25 मई 2024 (17:51 IST)
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में दीपिका टीर ब्यूटी लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान वह येलो कलर के प्रिंसेस कट नेकलाइन गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
 
दीपिका पादुकोण के इस लुक को पति रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर क्या है। साउथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दीपिका के लिए आया रणवीर का रिएक्शन एक बेहद सपोर्टिव हसबैंड की निशानी है।
 
दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपने फैशन से सबको अपना दीवाना बना दिया है, अपनी स्टैंडिंग लोक से लोगों को वहां अपनी तरफ खींचती हैं। जल्द की मां बनने वाली दीपिका अपने पति रणवीर सिंह संग घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। 
 
दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद लो प्रोफाइल मेंटेन किया है, लेकिन हाल ही में एक स्टाइलिश येलो मेटरनिटी ड्रेस में उनकी मौजूदगी कमाल की थी।

ALSO READ: Heeramandi पर टिकी मुंबई पुलिस की नजर, सीरीज के डायलॉग्स पर बनाए मजेदार मीम्स
 
दीपिका पादुकोण द्वारा येलो ड्रेस में कई तस्वीरें शेयर करने के बाद, उनके पति रणवीर सिंह उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। रणवीर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उफ्फ! क्या करूं मैं? मर जाऊं?'
 
एक दूसरे तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'बुरी नज़र वाले तेरा मूंह काला।' आखिरी तस्वीर में रणवीर ने प्यार से दीपिका को अपनी सनशाइन कहा।
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इससे पहले, वे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान करने के लिए बाहर गए थे, और इंटरनेट पर कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को देखा और उन्हें ट्रोल किया था।
 
वर्क फ्रंट पर, दीपिका आने वाले दिनों में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के साथ सिंघम अगेन में नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके पास अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी के साथ कल्कि 2898 AD भी है। दीपिका के पास अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी