बादशाह को नहीं है जैस्मिन मसीह संग तलाक का अफसोस, बताया क्यों लिया अलग होने का फैसला

WD Entertainment Desk
शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (17:35 IST)
Singer Badshah : फेमस पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह अपने गानों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बादशाह के गानों के बिना हर पार्टी अधूरी होती है। इसके अलावा उनका नाम कई हसीनाओं के साथ भी जुड़ता रहता है। बादशाह ने साल 2017 में जैस्मिन मसीह संग शादी रचाई थी। 
 
हालांकि बादशाह और जैस्मिन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह भी हैं। अब तलाक के चार साल बाद बादशाह ने पहली बार इसके लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता क्यों टूटा।
 
प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बादशाह ने कहा कि वह अपनी शादी को बचाना चाहते थे, लेकिन उनका रिश्ता उनकी बेटी के लिए अनहेल्दी हो गया था। उन्होंने कहा, हम दोनों ने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की. हमने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की और जो भी हमारे पास था, सब दिया। हम अलग हो गए क्योंकि ये रिश्ता हमारे बच्चे के लिए सही नहीं था। 
 
उन्होंने कहा, मैं अपनी बेटी से ‍मिलता रहता हूं, लेकिन अक्सर नहीं क्योंकि वह लंदन में रहती हैं। मेरी बेटी कोरियन म्यूजिकल बैंड ब्लैकपिंक की बहुत बड़ी फैन हैं। जब भी मैं ब्लैकपिंक से जुड़ी चीजें अपनी बेटी के लिए खरीदता हूं तो थोड़ी तकलीफ होती है। एक म्यूजिशियन के तौर पर अपने बच्चे के लिए किसी दूसरे संगीतकार का सामान खरीदना थोड़ा दर्दनाक होता है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख