'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना ने गोवा में खरीदा नया घर

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (11:16 IST)
'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से करोड़ों लोगों को घायल किया हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम किया है।

 
रश्‍मिका मंदाना इन दिनों अपने नए घर की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने गोवा में एक खूबसूरत सा घर खरीदा है। उन्‍होंने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
रश्मिका मंदाना का यह चौथा घर है। इससे पहले वह हैदराबाद, मुंबई और कुर्ग में घर खरीद चुकी हैं। उन्‍होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में नए घर की एक तस्वीर शेयर की और कहा कि अब उनके पास एक नया घर है। उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, 'गोवा में जब आपके पास नया घर हो? बहुत ईर्ष्या?'
 
बता दें कि रश्मिका ने 2016 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म सुल्तान से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया है। उन्होंने इस फिल्म में गांव की लड़की का किरदार निभाया था।
 
रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती है। रश्मिका ट्रेडिशनल और वेस्‍टर्न लुक से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। रश्मिका की अभी महज 10 फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन अपने टैलेंट की बदौलत रश्मिका ने एक तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी