'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

WD Entertainment Desk
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (12:34 IST)
Rashmika Mandanna First Look from Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कररहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म से रणबीर कपूर और अनिल कपूर का धमाकेदार लुक सामने आया था।
 
अब इस फिल्म से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। रश्‍मिका मरून और क्रीम कलर की साड़ी पहने दिख रही है। एक्ट्रेस ने गले में मंगलसूत्र भी पहना है। 
 
पोस्टर में रश्मिका सिर झुकाए मुस्कराती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम गीतांजलि है। पोस्टर में रश्मिका मंदाना काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आने वाली हैं। 
 
फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म गैंगस्टर्स की दुनिया पर बेस्ड है। एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख