सुशांत सुसाइड केस : 3 महीने में रिया चक्रवर्ती ने बॉयफ्रेंड के खर्च कर डाले इतने करोड़ रुपए!

रविवार, 2 अगस्त 2020 (11:39 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद इस मामले में वह फंसती नजर आ रही हैं। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं।

 
रिया चकवर्ती के खिलाफ एफआईआर होने के बाद बिहार पुलिस भी इस इस केस की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं सुशांत के पिता के इस आरोप के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच कर रहा है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें समय के साथ और बढ़ रही हैं। 

ALSO READ: सुशांत सुसाइड केस : बिहार डीजीपी की रिया चक्रवर्ती को चेतावनी, सबूत मिलने पर जमीन खोदकर बाहर निकालेंगे
 
हाल ही में बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिलेट्स की जांच की थी। जिसके बाद बिहार पुलिस ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती ने 3 महीनों में सुशांत सिंह राजपूत के 3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खबरों के मुताबिक, बिहार पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि रिया ने 90 दिन में 3 करोड़ रुपए का खर्च किया। 
 
अब प्रवर्तन निदेशालय भी इन ट्रांजैक्शंस की जांच कर रहा है। बिहार पुलिस की टीम उन सभी बैंक ब्रांच में जांच कर रही है जहां सुशांत के अकाउंट्स थे। बिहार पुलिस ने बैंक अकाउंट्स के स्टेटमेंट भी हासिल कर लिए हैं।
 
बिहार पुलिस ने खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों को पानी की तरह बहाया है। इस काम में रिया चक्रवर्ती का साथ उनके भाई और मां ने दिया है। रिया चक्रवर्ती को महंगे होटल्स और महंगी महंगी गाड़ियों में घूमने का बहुत शौक है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने 90 दिनों में 3 करोड़ रुपए पानी की तरह बहा दिए। 
 
बिहार पुलिस का दावा है कि रिया चक्रवर्ती के खर्चों के आगे सुशांत सिंह राजपूत का खर्चा न के बराबर है। ऐसे में बिहार पुलिस अब रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने का मन बना रही है। बिहार पुलिस के मुंबई आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती अपने घर से गायब चल रही हैं। वहीं बिहार पुलिस भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। रिया चक्रवर्ती की तलाश की जा रही है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी