सलमान खान के व्यवहार से चिढ़ कर ऋषि कपूर कर बैठे सीमा खान से तीखी बहस!

बात सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की है जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज मौजूद थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी इसमें शिरकत की थी जबकि सलमान खान ने शाहरुख के साथ डांस फ्लोर पर माहौल बना दिया था। 
 
दबी जुबां में इन दिनों एक घटना बताई जा रही है जो रिसेप्शन में घटी। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की सलमान की भाभी सीमा खान (सोहेल खान की पत्नी) से तीखी बहस हो गई थी जिसके बाद ऋषि पार्टी छोड़ कर चले गए। 

सीमा खान से मिलते ही ऋषि कपूर ने सलमान की शिकायत कर दी। ऋषि का कहना था कि सलमान खान उनकी अनदेखी करते हैं। ठीक से दुआ-सलाम भी नहीं करते हैं। सीमा ने इस पर आपत्ति ली तो ऋषि भड़क गए और वहां से चले गए। 

बात सलमान खान तक पहुंची। सीमा ने सारा माजरा सलमान को बताया तो वे यह सुन दंग रह गए। बाद में उनका मूड भी खराब हो गया। हालांकि किसी ने भी इस घटना की पुष्टि नहीं की है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी