सलमान के घर से देर रात पार्टी कर निकली जैकलीन फर्नांडीज़ का हुआ एक्सीडेंट

किक के बाद सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ में अच्छी दोस्ती हो गई है। दोनों रेस 3 में साथ काम कर रहे हैं। सलमान की हर पार्टी में जैकलीन शरीक भी होने लगी हैं। 
 
बीती रात जैकलीन सलमान के घर गैलेक्सी अर्पाटमेंट में थीं जहां पार्टी चल रही थी। रात दो बजे के बाद जैकलीन, सलमान को बाय कह कर घर के लिए निकली। 
 
लगभग 20 मिनट बाद उनका एक्सीडेंट हो गया। एक ऑटो रिक्शा जैकलीन की कार से टकरा गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जैकलीन के कार की हैडलाइट्स को नुकसान पहुंचा है। 

 
जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वो घटनास्थल पर पहुंची। जैकलीन के अनुसार ऑटो ड्राइवर शराब पिए हुए था और इसी वजह से दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला सुलझा दिया है। जैकलीन ने अपने फैंस को कहा है कि वे ठीक हैं और घबराने की बात नहीं है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी