सैफ ने बताया कि उस इंसान के हाथों में 2 हेक्सा ब्लेड और चाकू था। वो जेह के कमरे के बेड पर था और पैसों की डिमांड कर रहा था। यह लगभग 2 बजे का समय हो सकता है। उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। यह बहुत भयानक सीन था। इसके बाद मैंने एकदम उसे दबोचा और निचे गिरा दिया। हम दोनों में हाथापाई हुई। उसने मेरी पीठ पर काफी जोर से मारा था।
करीना क्यों नहीं गई पति के साथ अस्पताल
सैफ ने कहा कि करीना चिल्ला रही थीं और घर में हेल्पर्स को कह रही थीं कि वे जेह को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें। उन्हें डर था कि वो चोर अभी भी पास में हो सकता है या और भी हमलावर हो सकते हैं। करीना मुझे जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने के लिए नीचे कैब और रिक्शा लेने के लिए गई थीं। इसके बाद करीना ने हमारे डरे हुए बेटे जेह को संभाला था और वो अपनी बहन करिश्मा के घर चली गई थीं।
हमलावर को माफ करना चाहते थे तैमूर
सैफ ने बताया कि शुरू में तैमूर का मानना था कि हमलावर को माफ कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, तैमूर ने कहा कि उसे माफ कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह लड़का बस भूखा था। मुझे यह भी विश्वास है कि मैंने उसे माफ कर दिया होगा। मुझे हमलावर के लिए बुरा लगता है। लेकिन मुझे जब याद आता है कि उसने मेरे शरीर के अंदर चाकू घुसा दिया। उसने मुझे मारने की कोशिश की। यहीं पर मैंने उसके लिए बुरा महसूस करना बंद कर दिया।