किम शर्मा ने लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर! शेयर की रोमांटिक तस्वीर

सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (10:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के अफेयर की खबरें बीते काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर साथ में कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते है। हालांकि, दोनों ने पहले कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

 
लेकिन अब किम शर्मा का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट उनके और लिएंडर पेस के रिश्ते पर मुहर लगा रहा है। किम शर्मा और लिएंडर पेस ने एक जैसी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें किम व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो वहीं लिएंडर पेस ब्लू टी और डेनिम में नजर आए।
 
दोनों तस्वीर में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा लेकिन लड़का और लड़की के बीच प्यार को दर्शाते सिंबल का इस्तेमाल किया है।
 
बता दें कि किम शर्मा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। किम युवराज सिंह के साथ शादी करने वाली थीं। लेकिन युवी की मां को किम पसंद नहीं आई। इसके बाद किम ने केन्या के बिजनेस मैन अर्जुन पुंजानी से शादी कर सभी को चौंका दिया। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी।
 
इसके बाद किम का नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ जोड़ा गया। दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे अनुमान लगाया गया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। अर्जुन और किम का साथ लंबा नहीं चल पाया और यह 'दोस्ती' टूट गई। 
 
इसके बाद किम शर्मा का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे संग जुड़ा। दोनों को कई बार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता था। हालांकि यह रिश्ता भी शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी