सलमान खान का दशहरा धमाका, फिल्म कर सकते हैं रिलीज

मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (12:52 IST)
सलमान खान इस समय 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' के लिए बहुत जोर लगा रहे हैं। पब्लिसिटी जोर-शोर से चल रही है। अपने जीजा आयुष शर्मा को एक बार फिर वे मौका दे रहे हैं। यदि फिल्म चल निकलती है तो आयुष की गाड़ी चल निकलेगी। इस बार आयुष को लेकर एक्शन फिल्म बनाई है। साथ ही सलमान ने खुद भी इस फिल्म में काम किया है। रोल छोटा है, लेकिन सलमान हैं तो पॉवरफुल होना तो बनी बनाई बात है। 
 
सलमान ने एक महत्वपूर्ण फैसला ये लिया है कि वे इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करेंगे। इसके लिए रिलीज डेट ढूंढी जा रही है। वैसे यह काम मुश्किल नहीं है, मुश्किल तो यह है कि कब हालात सामान्य होंगे ताकि फिल्म को दर्शक मिले। कुछ फिल्में जो अब तक रिलीज हुईं वे दर्शकों को ढूंढती ही नजर आई। अक्षय कुमार की बेलबॉटम, अमिताभ बच्चन की चेहरे और कंगना रनौट की थलाइवी बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई। 
 
खबर है कि सलमान अपनी फिल्म 'अंतिम' को दशहरे पर रिलीज कर सकते हैं। दशहरे पर छुट्टी होगी। त्योहार का माहौल होगा। लिहाजा फिल्म को दर्शक मिले सकते हैं। सलमान प्लानिंग कर रहे हैं। हर बात पर दिमाग पर जोर डाल रहे हैं। मामला ही कुछ ऐसा है। आयुष के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं वाली बात जो है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी